विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में आईआईटी से 57 शोधकर्ता शामिल
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ताओं ने स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की वर्ष-2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान बनाया है। इनमें संस्थान के 33 शोधकर्ताओं को कॅरियर के समग्र शोध प्रभाव, बाकी 24 शोधकर्ताओं को एक वर्ष के शोध प्रभाव के आधार पर स्थान मिला है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों की उच्च गुणवत्ता वाले शोध और प्रभावशाली नवाचार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सूची में शामिल शोधकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान संस्थान की शोध उत्कृष्टता और वैश्विक शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. उपेंद्र भी शामिल
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.