बिजनौर, मई 11 -- नजीबाबाद। जिला क्षत्रिय राजपूत सभा ब्लॉक नजीबाबाद की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के 486वें जन्मोत्सव को "शौर्य दिवस" के रूप में मनाया गया। इस मौके पर युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने तथा देश और समाज के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का आह्वान किया। रविवार को नगीना बुन्दकी मार्ग स्थित एक बैक्वेट हॉल मे जिला क्षत्रिय राजपूत सभा ब्लॉक नजीबाबाद की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के 486वें जन्मोत्सव को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठाकुर पूरण सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह भी पढ़ें- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है महाराणा प्रताप का जीवन लाल मग्धु शरण सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राजवीर सिंह चौहान के संचालन ...