गोंडा, मार्च 5 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक के बाबा जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे सत्संग के अंतिम दिन बाबा उमाकान्त महाराज ने कहा कि विश्व के सभी देशों को आपसी समझौता कर लेना चाहिए ताकि युद्ध बंद हो सके और मानवता की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता होना चाहिए कि कोई देश युद्ध न करे, कोई हथियार न बनाए और किसी की जमीन या संपत्ति पर कब्जा न किया जाए। इससे दुनिया में शांति कायम होगी और बहुत से लोगों की जान बच सकेगी। सत्संग के अन्तिम दिन श्रद्धालुओं का आश्रम में जमावडा रहा खचाखच भरे पंडाल में बाबा उमाकांत ने कहा पहले के युगों में मनुष्य की आयु बहुत लंबी हुआ करती थी। सतयुग में एक लाख वर्ष, त्रेता में दस हजार वर्ष और द्वापर में हजार वर्ष तक आयु बताई जाती है, जबकि कलयुग में सौ वर्ष की आयु मानी गई है। वर्तमान समय में अस्सी वर्ष तक पहुंचना भ...