कौशाम्बी, जनवरी 31 -- विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं अन्य प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग एक पूर्णत: उपचार योग्य रोग है तथा समय पर पहचान और नियमित दवा सेवन से रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ जीवन जी सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कुष्ठ रोगियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। महाविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई दें तो महाविद्यालय पर तुरंत जांच कराएं। ...