हरिद्वार, अप्रैल 2 -- निरंजनी अखाड़े के नवनियुक्त महामंडलेश्वर एवं सिद्धपीठ आनंद वन समाधि के परमाध्यक्ष स्वामी रामानुज सरस्वती ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर महामंडलेश्वर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा विश्व की श्रेष्ठ परंपरा है। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती सनातन और निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए मानव कल्याण में योगदान देंगे। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना ही उनका उद्देश्य है। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द गिरी ने कहा कि संत परंपरा सनातन संस्कृति की संवाहक है। संतों के सानिध्य में सनातन का परचम पूरे विश्व में लहरा र...