मुरादाबाद, मार्च 1 -- अध्यात्म ज्ञान एवं चिंतन संस्था की 189वीं मासिक विचार गोष्ठी का आयोजन एमआईटी में किया गया। इसका विषय था, 'हिंदू समाज की अवनति के कारण और निवारण के उपाय'। एडवोकेट सुधीर गुप्ता ने दृष्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुति करते हुए बताया कि भारतीय सभ्यता विश्व की प्राचीनतम है और विशिष्टताओं के कारण विश्व की सर्वोच्च मार्गदर्शक एवं धर्मगुरु रही है। हिंदू समाज की अवनति के कारणों में एक मुख्य कारण सामाजिक सामंजस्य में कमी आना है। इस विचार गोष्ठी में एसपी सिंह, नीरज भूषण, सूर्यप्रकाश द्विवेदी, अश्वनी दीक्षित, मलखान सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.