चंदौली, अगस्त 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी की ओर से गुरुवार को मीडिया कार्यशाला 'वार्तालाप' का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 साल के विकास कार्यों पर चर्चा थी। इसके अलावा मीडिया और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ पत्रकारों को फेक न्यूज एवं भ्रामक सूचनाओं की पहचान, फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग के संबंध में जागरूक करना था। मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।...