विश्व कल्याण व सुख-समृद्धि के लिए किया गृह शांति यज्ञ
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कामधेनु शक्तिपीठ के तत्वावधान में गीता प्रेस के निकट स्थित किराना अतिथि भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शनिवार को भव्य समापन हुआ। अध्यक्षता बलराम अग्रवाल ने की। प्रख्यात कथा व्यास स्वामी डॉ. विनय महाराज से दिव्य कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा के समापन के बाद गृह शांति यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, पारिवारिक सुख-समृद्धि और गृह शांति के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद एक विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विमल अग्रहरी एवं उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी तथा सुशील अग्रहरी (बबलू) एवं उनकी धर्मपत्नी अनामिका अग्रहरी रहे, जिन्होंने सपरिवार मुख्य पोथी का पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- Sahar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.