रिषिकेष, सितम्बर 26 -- मानव जाति के कल्याण, विश्वशांति और वैदिक ज्ञान के प्रचार के लिए चल रहे सात दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ हुआ। जिसमें 81 वैदिक ब्राह्मणों ने 27 लाख आहुतियां डाली। शनिवार को मायाकुंड स्थित शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान जनार्दन आश्रम दंडी बाड़ा में सात दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा आहूतियां डाली गई। यज्ञ के सप्तम दिवस पर घृत धाराओं से यज्ञ को पूर्ण किया गया। महापुरुषों की पुण्य स्मृतियों में 81वैदिक ब्राह्मणों के 27 लाख आहुतियां यज्ञ कुंडों में प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...