भागलपुर, मार्च 14 -- चौसा । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की बड़की बढ़ौना में तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 115 वां अधिवेशन शुरू हो गया। ‌शनिवार को पहले दिन के अधिवेशन को संबोधित करते हुए महर्षि मेंही धाम केंद्रीय आश्रम मनियारपुर के प्रधानाचार्य ब्रह्म ऋषि स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने कहा कि आज के परिवेश में हर मानव सिर्फ अपने ही स्वार्थ के लिए धन अर्जित करने में व्यस्त रहने लगे हैं। राज्य और देश के विषय पर बहुत कम ही लोग किसी भी तरह का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए हर मानव को अपनी दैनिक जीवन कार्य के दौरान ही परमात्मा की आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों विशेष रूप से युवा वर्ग नशा के शिकार होने लगे हैं, नशा करने वाले प्रत्येक मनुष्यों के शरीर के लिए कष्टदायक हो रहा है, बावजूद उसके सेवन कर...