रिषिकेष, मार्च 15 -- जैन धर्म की साध्वी आर्यिका पूर्णमति माता ने कहा कि जनमानस की बुद्धि एवं विश्व के कल्याण हेतु सदैव हम सबको प्रयास करना चाहिए। सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। रविवार को हरिद्वार मार्ग ऋषिकेश स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में प्रवचन का आयोजन हुआ। प्रवचन में जैन धर्म की दिगंबर परंपरा की प्रतिष्ठित साध्वी श्री105 आर्यिका पूर्णमति माता ने कहा कि व्यक्ति जैसा अन्न खाता है, वैसे ही उसका मन होता है। वैसा ही उसके आचार विचार, स्वास्थ, वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि आचार्य श्री 108 विद्या सागर महाराज की शिष्या आर्यिका पूर्णमति माता का आगमन ऋषिकेश जैसी पवित्र नगरी में हुआ है। उनका प्रवचन मनुष्य को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मौके पर जै...