अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़।  अवस्थी ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान मां पीतांबरा पीठ तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड पर  गुरुवार को पंचांग पीठ  एवं  नवग्रह पीठ सर्वतोभद्र मंडल चौषठयोगिनी क्षेत्रपाल एवं सभी पीठों  का पूजन, मां बगलामुखी का पूजन किया गया। पूजन संस्थान के आचार्यों ने विधि विधान से कराया। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने विश्व कल्याणार्थ मां पीतांबरा महायज्ञ किया। आरती आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।  रोहित अवस्थी, आचार्य विपिन त्रिपाठी, उमाकांत शास्त्री, अखिलेश अवस्थी, मंजू अवस्थी, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, सारांश अवस्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...