बगहा, मार्च 10 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। महनागनी स्थित राम जानकी दक्षिनबाड़ी मठ परिसर में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में नर्मिति देवी देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आदमकद मूर्तिया, आकर्षक पंडाल अनायास ही लोगों को केंद्रित कर रही है। एक से बढ़कर एक मूर्तियां साज सज्जा के कारण जीवंत हो गयी है। सुबह शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रही पूजा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। ज्ञान गंगा मंच से प्रसारित प्रवचन से लोगों में अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ा दी है। आयोजक मंडली के ठाकुर प्रसाद चौरसिया बताते है कि वश्वि कल्याण के लिये इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। लोगों में सद्बुद्धि आती है। आचरण में सदाचार पनपता है। महनागनी पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार ने बतया कि अयोध्या और हरद्विार से पधार...