बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन, पूजन, भंडारे और सम्मान समारोह के साथ सपन्न हुआ। ब्रह्मचारी शिवबली चौबे वृंदावन के सानिध्य में आयोजित कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा के अंतिम दिन भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान कृष्ण के बालपन के मित्र थे, जिन्होंने अपनी गरीबी और कृष्ण की राजसी जीवनशैली के बीच भी अपनी मित्रता को बनाए रखा। उनका चरित्र हमें मित्रता, भक्ति, और सरलता के मूल्यों को सिखाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.