पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विश्व कप टी-20 मुकाबले के फायनल में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के लिए जिला खेल संघ खुशी व्यक्त की है। भारतीय टीम ने करोड़ों करोड़ों लोगों को दिलों को जीतने का काम किया है। यह जीत भारतीय खिलाड़ियों की एकजुटता और समर्पण को दर्शाता है। जिस प्रकार से भारतीय खिलाड़ियों ने अनुशासन धैर्य और आत्मविश्वास के साथ अपने शानदार खेल का परिचय दिया। वह देखने लायक था। टीम मैनेजमेंट भी धन्यवाद के पात्र है। जिन्होंने अपने खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास जताया और हमेशा मनोबल को ऊंचा बनाए रखा। भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। यह काबिले तारीफ था। एक जांबाज की तरह खिलाड़ी मैदान में दिखाई पड़ रहे थे। सब के अंदर जो जज्बा और जुनून मैच जीतने के लिए दिख रहा था और वही जीत का कारण बना। भारतीय ...