नई दिल्ली, फरवरी 13 -- 13 फरवरी को आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। दूसरे मुकाबले में यूएई की टीम ने कनाडा को हराया और दिन के तीसरे और आखिरी मैच में अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आज खेले गए तीन मुकाबलों ने टूर्नामेंट के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया है। कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 169/2 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवरों में मात्र 146 रनों पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके और अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.