नई दिल्ली, फरवरी 13 -- शुक्रवार (13 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 150/7 का स्कोर बनाया था, जिसे यूएई ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कनाडा की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन हर्ष ठाकर ने 41 गेंदों में 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। नवनीत धालीवाल ने भी 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे कनाडा ने निर्धारित 20 ओवरों में 150/7 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी मैच के असली हीरो रहे, जिन्हों...