विश्व कछुआ दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
शाहजहांपुर, मई 24 -- शाहजहांपुर। विश्व कछुआ दिवस पर वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गंगा सभागार में जागरूकता संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में कछुआ एवं जैव विविधता संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया। विशेषज्ञों ने कछुओं को नदियों का सफाई नायक बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान कछुआ संरक्षण में योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया गया। प्रतिभागियों ने कछुआ शावकों के संरक्षण की जानकारी ली और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग, जिला गंगा समिति, हिमांशु सक्सेना, राजपाल, रंजीत, आदेश, अरविन्द सक्सेना सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- कुकरैल बनेगा कछुओं के अंडों का हब, प्रजनन के बाद गंगा-गोमती में छोड़े जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.