विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
संतकबीरनगर, सितम्बर 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एचआरपीजी कॉलेज, खलीलाबाद के भूगोल विभाग द्वारा बुधवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के महत्व तथा इसके संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नितीश ने प्रथम स्थान, नाजिस ने द्वितीय स्थान तथा रिंजू एवं अर्चिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह गौतम के मार्गदर्शन में डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ. इंद्रजीत एवं डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 में ओजोन दिवस पर मॉडल प्रतियोगिता प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.