मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- बाल विकास केंद्र जीनियस लेन में विश्व ऑटिज्म दिवस पर गुरुवार को मनोवैज्ञानिक चिकित्सक और प्ले स्पेशलिस्ट के प्रशिक्षित टीम ने ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के साथ समारोह में जश्न मनाते हुए केक काटकर मिष्ठान वितरण किया। चीमा चौराहा के निकट स्थित जीनियस लेन बाल विकास केंद्र में 0 से 15 साल तक के बच्चों में दिमागी या व्यवहारिक समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सा मनोवैज्ञानिक और प्ले स्पेशलिस्ट की टीम कार्यरत है, जो ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। विश्व ऑटिज्म दिवस पर यहां समारोह का आयोजन किया गया और ऑटिज्म पीड़ित बच्चों से केक कटवा कर मिष्ठान वितरण किया गया। मनोवैज्ञानिक रंजना चानिया , बाल लोग विशेषज्ञ डॉक्टर नम्रता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...