बांदा, मई 6 -- बांदा। शहर के बलखंडी नाका निवासी टेलर मास्टर मोहम्मद अशफाक के बेटे अर्श मोहम्मद ने अपनी मेधा की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाई। अभावों के बीच अर्श ने पढाई के साथ बैडमिंटन खेल का हुनर सीखा और जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते। बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श ने यहां हार्पर क्लब में प्रशिक्षक अनवरी से खेल के गुर सीखे और हनुर का विश्व स्तर डंका बजवाया। बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिभा से बांदा का नाम रोशन किया। अर्श के पिता मोहम्मद अशफाक एक दर्जी हैं, लेकिन बेटे को तराशने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। सीमित संसाधनों के बावजूद बैडमिंटन के क्षेत्र में अर्श ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने 2022 में थाईलैंड में आयोजित एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैं...