विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशीष ने सिल्वर मेडल जीत लहारा तिरंगा
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अपने चाचा-चाची के नक्शे कदम पर चलते हुए कोन ब्लॉक के मवैया गांव निवासी आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर-20 में जैवलिन थ्रो (भाला) स्पर्धा में हैरतअंगेज प्रदर्शन के बल पर भारत की झोली में सिल्वर मेडल डालकर देश का मस्तक फक्र से ऊंचा कर दिया है। आशीष ने यह शानदार सफलता सात समंदर पार संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन राज्य के यूजीन शहर स्थित हेवर्ड फील्ड में 74.09 मीटर भाला फेंक कर हासिल किया है। प्रतियोगिता 5 अगस्त से शुरू हुई जो 9 अगस्त तक चलेगी। आशीष ने साउथ अफ्रीका के जैवलिन खिलाड़ी को कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 80.1 मीटर भाला फेंक कर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। यह भी पढ़ें- खेल : कभी दूध बेचने वाले आशीष के भाले का कमालकिसान के बेटे की सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.