चाईबासा, दिसम्बर 2 -- चाईबासा, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉक्टर भारती मिंज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अस्पताल से निकल कर सदर थाना रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट रोड और जैन मार्केट चौक होते हुए पुनः सदर अस्पताल आ कर समाप्त हुई। इस अवसर पर सीएम डॉ. मिंज ने कहा कि हाल के दिनों में थोड़ी सी चुक से पांच बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। इस समय सभी बच्चे ठीक हैं। दोबारा ऐसा नहीं हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा किसी को भी एड्स को लेकर शक हो तो तुंरत जांच कराना है। उन्होंने लोगों से एड्स के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इस मौके पर डालसा के सचिव रवि चौधरी ने भी अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर डॉ. रशमी लकड़ा, यूनिसेफ के डॉ. शाकेत ठाकुर, नर्सिंग कौश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.