शामली, दिसम्बर 1 -- सोमवार को शहर के माजरा रोड स्थित एनसीसी बटालियन में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली को सीएमओ डा. अनिल कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को एड्स की रोकथाम, जागरूकता और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 1988 से प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में एचआईवी, एड्स की रोकथाम, उपचार एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि एड्स का पूर्ण नाम एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंसी सिंड्रोम है, जो एचआईवी के संक्रमण से होता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जनपद में समय-समय पर जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.