वाराणसी, जून 7 -- पिंडरा। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर शनिवार को फूलपुर थाना परिसर में पीएचसी पिंडरा की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा डॉ. संजीव द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित जांच शिविर में 71 पुलिसकर्मियों के शुगर एवं बीपी की जांच की गई। दो शुगर और दो बीपी से प्रभावित मिले। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. अफरोज खा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रवीन्द्र, डॉ. दिनेश गुप्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर शनिवार को फूलपुर थाने में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 71 पुलिसकर्मियों के शु्गर और ब्लड प्रेशर का परीक्षण किया गया। दो-दो पुलिसकर्मी शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...