खगडि़या, मई 17 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर परबत्ता में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। इधर डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि कन्हैयाचक उच्च विद्यालय मैदान से रैली निकल कर परबत्ता बाजार, मुख्य चौक एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए रहीमपुर मोड़ तक पहंुचा। रैली के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित भोजन लेने तथा तनाव से दूर रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निकली गयीं जागरूकता रैली आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में उच्च रक्तचाप तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा...