विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को कला केंद्र में, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
बोकारो, अगस्त 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संयुक्त आदिवासी परिवार बोकारो की ओर से रविवार को दिशोम जाहेर गढ़, सेक्टर-4 में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विल्सन कोनगाड़ी ने की। संचालन अमन बास्की ने किया। बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कला केंद्र, सेक्टर-2 में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.30 बजे नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन के अधिकारी व बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: विश्व आदिवासी दिवस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.