आदित्यपुर, अगस्त 8 -- गम्हरिया। आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमिटी की ओर से नौ अगस्त को जमशेदपुर के रीगल मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम कमेटी के संरक्षक इंदर हेंब्रम के नेतृत्व में विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। इंदर हेंब्रम ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक होगा, जिसमें पूरे कोल्हान से एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। अभियान में सिंधु किस्कू, सुरेश मुर्मू, माताल हांसदा, सकला मार्डी, अजय हांसदा, रामकृष्ण हांसदा, सावन टुडू, राजीव मुर्मू, बबलू हांसदा, रतिलाल बेसरा, अर्जुन हांसदा समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: विश्व आदिवासी दिवस...