मऊ, अगस्त 9 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय गोंड महासभा की जनपदीय इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों का एक दल लखनऊ के लिए रवाना हुआ। लखनऊ के झूलेलाल पार्क में आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को तड़के सुबह जनपद मुख्यालय के गाजीपुर तिराहे से तीन बसें लखनऊ के लिए रवाना हुई। आदिवासियों के दल को हीरालाल गोंड ने सप्तरंगी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत गोंड, अजय कुमार गोंड तहसील अध्यक्ष, रामप्रवेश,अरविन्द कुमार गोंड , यशवन्त गोंड, प्रेमचन्द गोंड ,चन्दन गोंड , जिया गोंड , सुमन गोंड ,अराधना गोंड , प्रेमलता गोंड , डा.बीरबहादुर गोंड, अशोक गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: धोती-कुर्ता और पगड़ी बांध जत्था में की कुल देवता की पूजा यह भी प...