विश्व आदिवासी दिवस पर हेंदलजुड़ी में निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली
घाटशिला, अगस्त 9 -- गालूडीह। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी में खेलवाल मार्शल मांडेर हेंदलजुड़ी ठाकुरबाड़ी कमेटी के नेतृत्व में आदिवासी युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत हेंदलजुड़ी चौक स्थित शहीद सिद्धु-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। इस दौरान युवाओं ने संथाल हूल के नायकों को नमन करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया।रैली में सैकड़ों आदिवासी युवा पारंपरिक वेशभूषा में तीर-धनुष और झंडे लेकर शामिल हुए। 'आदिवासी एकता जिंदाबाद' के नारों के साथ रैली हेंदलजुड़ी से शुरू होकर कालाझोर, राजाबासा, खड़ियाडीह, गालूडीह और जगन्नाथपुर होते हुए वापस हेंदलजुड़ी पहुंचकर समाप्त हुई।कमेटी यह भी पढ़ें- सिदो कान्हु उच्च विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस अध्यक्ष विंदावन मुर्मू औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.