विश्व आदिवासी दिवस पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को आदिवासी छात्र संघ, गिरिडीह के बैनर तले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागी आदिवासी महापुरुषों के जयकारे लगाते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहे थे। जल, जंगल, जमीन बचाओ आदिवासी एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। बैनर-पोस्टर लेकर चल रहे युवाओं ने आदिवासी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। शोभायात्रा के समापन के बाद सभी लोग नगर भवन पहुंचे, जहां एक भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: राज्य संपोषित उच्च विद्यालय गंड़ानाटा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.