गोड्डा, अगस्त 10 -- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कदवा टोला स्थित भगवान बिरसा मुण्डा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन बायोडायवर्सिटी पार्क स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन, कारगिल चौक स्थित वीर सिदो-कान्हू एवं झारखंड राज्य के अन्य आदिवासी महापुरुषों एवं वीर नायकों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। माल्यार्पण के उपरांत अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विश्व आदिवासी दिवस न केवल आदिवासी समाज की पहचान और गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने एवं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अवसर भी प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- झारखंड आ...