विश्व आदिवासी दिवस पर वीर महानायकों का किया स्मरण
जामताड़ा, अगस्त 10 -- जामताड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मांझी परगना सरदार महासभा और सिद्धू कान्हू मुर्मू सेवा समिति की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मांझी परगना सरदार महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील हांसदा के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पहले वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन सहित अन्य महानायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिद्धू कान्हू प्रतिमा स्थल से गांधी मैदान कार्यक्रम स्थल तक अतिथियों को आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत करते हुए लाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ अनंत कुमार, सीओ जामताड़ा अविश्वर मुर्मू, ईओ नगर पंचायत जामताड़ा सोमा खंडैत सहित अन्य उपस्थित थे। वही आदिवासी संस्कृति को संरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.