विश्व आदिवासी दिवस पर लंबित वन पट्टा वितरण की मांग, सीओ को सौंपा गया ज्ञापन
चतरा, जुलाई 18 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड में लंबित वन अधिकार पट्टों के शीघ्र निष्पादन एवं वितरण की मांग को लेकर जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर खरवार ने शुक्रवार को कान्हाचट्टी अंचलाधिकारी मनोज गोप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2025 में प्रखंड के अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों द्वारा वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन भूमि अधिकार के लिए कुल 104 दावा पत्र अंचल कार्यालय में जमा किए गए थे। हालांकि अब तक इन आवेदनों का निष्पादन नहीं हो सका है, जिससे पात्र ग्रामीण वन पट्टा मिलने से वंचित हैं।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र के माध्यम से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पात्र लाभुकों के बीच व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.