विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में पूरे जुटेंगे हजारों आदिवासी
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित रीगल मैदान (गोपाल मैदान) में आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति, संवैधानिक अधिकारों और समकालीन चुनौतियों को लेकर एक विशाल जनसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को बिष्टूपुर स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में आदिवासी छात्र एकता के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की। संगठन के संरक्षक सह झारखंड के ट्राइबल एडवाइज़री कमेटी के सदस्य जोसाई मर्डी ने बताया कि आदिवासी छात्र एकता वर्ष 2007 से लगातार इस दिवस का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष के आयोजन का थीम अपनी पहचान को पहचानो रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के कार्यक्रम में झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के प्रखर विद्वान, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.