पाकुड़, अगस्त 10 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। जनजाति सुरक्षा मंच के संथाल परगना प्रांत संयोजक सुलेमान मुर्मू ने रविवार को प्रखंड के जामपुर स्थित जिला कार्यालय में 09 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनजाति सुरक्षा मंच इस दिवस को नहीं मानता है। उनके अनुसार यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा थोपा गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और परंपराएं हैं, जिन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी महापुरुषों बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और रानी दुर्गावती ने समाज व देश के लिए बलिदान दिया है। मौके पर कमल सोरेन, मनु हांसदा, निर्मल बास्की, राजेश हांसदा, नारायण किस्कू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आदिवासी अस्तित्व बचाने के ल...