विश्व आदिवासी दिवस पर चाईबासा से गूंजेगी आदिवासी एकता की बुलंद आवाज
चाईबासा, जुलाई 9 -- चाईबासा, संवाददाता। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चाईबासा पूरे झारखंड में आदिवासी एकता, संस्कृति और स्वाभिमान की राजधानी के रूप में उभरेगा। सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला सहित झारखंड के विभिन्न जिलों तथा ओडिशा और अन्य पड़ोसी राज्यों से 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन में 50 से अधिक सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक आदिवासी संगठन पांचवी बार इतने व्यापक स्तर पर एक मंच साझा करेंगे और सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा आदिवासी अस्मिता का सामूहिक संदेश देंगे। बुधवार को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आयोजित संयुक्त तैयारी बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.