चाईबासा, जुलाई 8 -- चाईबासा। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में भव्य समारोह आयोजित होगा। आयोजन समिति के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा समेत पड़ोसी राज्यों से 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। बुधवार को हुई संयुक्त तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, नई समिति के गठन और तैयारियों की समीक्षा की गई। इस वर्ष 50 से अधिक सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक आदिवासी संगठन एक मंच पर नजर आएंगे। समारोह में विभिन्न जनजातीय समुदाय अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर 50 से अधिक प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल लगाए जाएंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: आदिवासी दिवस मनान...