विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया समाहरणालय
लोहरदगा, अगस्त 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम लोहरदगा समाहरणालय भवन एवं परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। समाहरणालय भवन को तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाने के साथ-साथ परिसर में स्थित पेड़-पौधों एवं अन्य स्थानों पर भी रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई। विद्युत सज्जा के बाद पूरा समाहरणालय परिसर आकर्षक एवं मनमोहक नजर आ रहा है। रंग बिरंगी खूबसूरत इमारत को देखकर राह चलते लोग रुक-रुक कर सेल्फी फोटो और वीडियो ले रहे हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समाहरणालय परिसर में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: विश्व आदिवासी दिवस पर स्कूलों में किया गया पौधरोपण रंग-बिरंगी रोशनी से सजे परिसर ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और उत्सव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.