विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, सरना समिति ने की बैठक
लातेहार, जुलाई 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर चंदवा प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार में प्रखंड सरना समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी समाज की एकता, सामाजिक सुरक्षा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, गौरव और अधिकारों को मजबूती से सामने रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई को पुनः बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू इस बैठक में प्रखंड, पंचायत और समाज के अधिक से अधिक लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.