विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी पर बरहेट में बैठक
साहिबगंज, अगस्त 7 -- बरहेट। विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर गुरुवार को बरहेट संताली स्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बेरनार्ड मरांडी के आवासीय परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता छवि हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर स्थानीय प्लस टू एसएसडी हाईस्कूल मैदान में तमाम सदस्यगण एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस की शक्ल में सभी लोग तीन मुहानी चौक पहुंचेंगे। वहां अमर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वापस प्लस टू एसएसडी हाईस्कूल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल आएंगे। वहां मुख्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा आदिवासी समुदाय के सभी भाई-बहनों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chatra News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज स्थानीय विद्यालय के विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.