विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आदिवासी क्लब गुवा में बैठक
चाईबासा, जून 18 -- गुवा : गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे आदिवासी क्लब परिसर में क्लब के सह सचिव मंगल बिरुवा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा करना था।बैठक को संबोधित करते हुए मंगल बिरुवा ने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम को पिछले वर्ष से अधिक भव्य और धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब संरक्षक प्रदीप सुरीन ने सभी गांवों के आदिवासियों को कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष द्रोपदी हेस्सा ने आपसी सहयोग पर बल दिया।समाजसेवी कपालेश्वर दोंगो ने आदिवासी संस्कृति संरक्षण और नई पीढ़ी तक विरासत पहुंचाने की आवश्यकता बताई। गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.