विश्व अल्जाइमर दिवस पर हुई गोष्ठी
जौनपुर, सितम्बर 22 -- जौनपुर। विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर सोमवार को वाजिदपुर तिराहा स्थित एक अस्पताल में अल्जाइमर रोग एवं डिमेंशिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मंगल क्लीनिक मनोचिकित्सक डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने कहा कि अल्जाइमर डिमेंशिया का एक प्रमुख कारण है। इसमें व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता तथा दैनिक कार्य करने की क्षमता धीरे-धीरे प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि भूलने की समस्या को केवल उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार भूलने, एक ही बात बार-बार पूछने, परिचित स्थानों पर रास्ता भूलने अथवा व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम इस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.