कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में बने विश्वेश्वर मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष आयोजन हुआ। विवि के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत के साथ भजन व रागों की प्रस्तुति की, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि गोरे, सतीश कुमार, मिलिंद कुमार, डॉ. सुंदर, आशीष, तुषार, देवानंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...