विश्वेश्वरैया पीएचडी के लिए आवेदन शुरू
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना फेज-2 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी में पूर्णकालिक पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन मांगा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में एक सीट है। अभ्यर्थी के पास संबंधित शाखा में बीई/बीटेक और एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीपीआई तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 55 प्रतिशत या 6.0 सीपीआई जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि पर आयु 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित शोधार्थियों को पहले दो वर्ष 46,250 और तीसरे से पांचवें वर्ष 52,500 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.