बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से शहर के गोलंबर स्थित विश्वामित्र होटल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को यहां के कार्यों का जायजा लेने के लिए डीएम साहिला अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति को देख भड़क गई। साथ ही कार्यपालक अभियंता को सीधे शोकॉज कर दिया। दरअसल, कार्यपालक अभियंता के पास पर्याप्त प्रतिवेदन एवं कार्य पूर्णताः की कार्य योजना भी नहीं था। उन्होंने वहां सम्पूर्ण कार्य का निरीक्षण किया। विश्वामित्र होटल का कार्य जनवरी 2026 तक पूर्ण करने और इसके अंतर्गत निर्माणाधीन बजट होटल के 5 फ्लोर तक व ग्राउंड फ्लोर का कार्य फरवरी 2026 में पूर्ण कराने का निदेश दिया। कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि निर्माण में उपय...