विश्वामित्र सेना की सभी इकाईयां भंग
बक्सर, सितम्बर 25 -- बक्सर। बक्सर को धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से विकसित करने के लिए संघर्षरत विश्वामित्र सेना ने अपनी सभी इकाईयों तत्काल प्रभाव रूप से भंग कर दिया है। जल्द ही नई इकाईयों के गठन का ऐलान किया जाएगा। ताकि संगठन को अधिक प्रभावी और मजबूत बन सके। यह निर्णायक निर्देश संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने जारी किया है। जारी निर्देश में उन्होंने कहा है किसंगठन की वर्तमान व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जाना हैं। इसके तहत संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। नई संरचना तैयार की जाएगी। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। विश्वामित्र सेना की सभी इकाइयों से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.