चंदौली, अप्रैल 21 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल प्रांगण में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर रहा। कथा वाचिका आचार्या बाल विदुषी पूर्णिमा जी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए विश्वामित्र मुनि के साथ उनके प्रस्थान की कथा सुनाई।उन्होंने बताया कि गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान राम और लक्ष्मण, विश्वामित्र मुनि के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं, जहां वे राक्षसों से यज्ञों की रक्षा का दायित्व निभाते हैं। आचार्या ने कहा कि यह प्रसंग त्याग, आज्ञाकारिता और धर्म रक्षा का प्रतीक है, जो हमें कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। कथा के दौरान अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाते हुए आचार्या ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.