बलरामपुर, मार्च 17 -- उतरौला, संवाददाता। एलपीडी जूनियर हाई स्कूल हाशिमपारा के प्रांगण में चल रहे नवचंडी यज्ञ एवं रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर आजमगढ़ के कलाकारों ने रामलीला के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा। रामलीला मंचन में विश्वामित्र के अनुष्ठान में राक्षसों द्वारा उत्पात मचाया जाने लगा, तो महा मुनि विश्वामित्र अयोध्या के चक्रवर्ती राजा महराज दशरथ के राज दरबार में पहुंचे और यज्ञ रक्षार्थ राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने को कहा। राम और लक्ष्मण को साथ लेकर अनुष्ठान पूर्ण किया गया, जिसमें ताड़का वध, मारीच, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंग शामिल थे। विश्वामित्र की भूमिका निभाने वाले राम मनोरथ भारती और सुबाहु, मारीच की भूमिका निभाने वाले जय सिंह तथा आडवाणी को दर्शकों ने खूब सराहा। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.