विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में पहुंचा लखनऊ : राजनाथ सिंह
लखनऊ, जून 6 -- केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी हमेशा यह चिंता रहती है कि लखनऊ का अधिकतम विकास कैसे सुनिश्चित किया जाए। लखनऊ जिस तेजी से विकसित हुआ है, वह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। एक समय जो शहर विकास की दौड़ में पीछे माना जाता था, आज वह विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में अपनी पहचान बना चुका है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम मंडल-2 द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते वे जितना समय लखनऊ को देना चाहते हैं, उतना नहीं दे पाते हैं, लेकिन वे नियमित रूप से डेढ़-दो माह के अंतराल पर लखनऊ आकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच आना और उनकी समस्याओं को सुनना अपना नैतिक दायित्व मानते हैं। रक्षा मंत्री होने के नाते जब विदेशों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.